मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
मिर्ज़ापुर असंगठित कामगार यूनियन
सदस्यता अभियान

अपने अधिकारों के लिए आज ही सदस्य बनें

मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों और कामगारों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यूनियन से जुड़कर आप अपने अधिकारों, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए संगठित प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं।

  • कामगारों की एकजुटता
  • अधिकारों की जानकारी
  • सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रयास
  • संगठन से सीधा जुड़ाव
सदस्यता आवेदन → ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें
हमारे सदस्य
राजेश कुमार दूबे, एड0.

राजेश कुमार दूबे, एड0.

अध्यक्ष

विनोद कुमार सिंह

विनोद कुमार सिंह

उपाध्यक्ष

मंगल तिवारी (पत्रकार)

मंगल तिवारी (पत्रकार)

महामंत्री

सविता देवी सरोज

सविता देवी सरोज

संयुक्त मंत्री

वीरेन्द्र कुमार केवट

वीरेन्द्र कुमार केवट

संगठन मंत्री

 राजकुमार पाठक

राजकुमार पाठक

प्रचार मंत्री

रामजतन प्रजापति

रामजतन प्रजापति

कार्यालय मंत्री

 सूरज प्रसाद

सूरज प्रसाद

कोषाध्यक्ष

पारस नाथ मिश्रा, एड0.

पारस नाथ मिश्रा, एड0.

कार्यकारिणी सदस्य

Suresh K Sharma

Suresh K Sharma

कार्यकारिणी सदस्य

Mansingh Yadav

Mansingh Yadav

कार्यकारिणी सदस्य

Mannu Seth

Mannu Seth

कार्यकारिणी सदस्य

Anjali   Mishra

Anjali Mishra

कार्यकारिणी सदस्य

Dilip Gond

Dilip Gond

कार्यकारिणी सदस्य

Ajay kumar Saroj

Ajay kumar Saroj

कार्यकारिणी सदस्य

Gulab Chandra Bind

Gulab Chandra Bind

कार्यकारिणी सदस्य

Anita devi Gautam

Anita devi Gautam

कार्यकारिणी सदस्य

Devendra k Pandey

Devendra k Pandey

कार्यकारिणी सदस्य

Sanjay Tiwari Adv.

Sanjay Tiwari Adv.

कार्यकारिणी सदस्य

S K pandey

S K pandey

कार्यकारिणी सदस्य

Ajad Vishwakarma

Ajad Vishwakarma

कार्यकारिणी सदस्य

Rajbali

Rajbali

कार्यकारिणी सदस्य

Ram Asare Bind

Ram Asare Bind

कार्यकारिणी सदस्य

Vijay Bahadur

Vijay Bahadur

कार्यकारिणी सदस्य

Rama

Rama

कार्यकारिणी सदस्य

निर्माण श्रमिकों के लिए विशेष सुविधा

श्रमिक पंजीयन (UPBOCW)

भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े पात्र श्रमिक अपना ऑनलाइन पंजीयन उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं।

नोट: यह लिंक केवल श्रमिकों की सुविधा के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर ले जाता है। पंजीयन/स्वीकृति का निर्णय संबंधित विभाग/बोर्ड द्वारा किया जाता है।
BMS कार्यकारिणी बैठक में MAKU ने उठाया असंगठित व निर्माण श्रमिकों का मुद्दा

BMS कार्यकारिणी बैठक में MAKU ने उठाया असंगठित व निर्माण श्रमिकों का मुद्दा

मिर्जापुर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सिटी क्लब में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संबद्ध कर्मचारी एवं कामगार यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, आंदोलन तथा श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं कामगारों से जुड़े विषयों को लेकर बीएमएस लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात पहुंचा रहा है। आगरा में 18, 19 एवं 20 अगस्त को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं है कि प्रदेश भर के कर्मचारी वर्तमान नौकरशाही तंत्र के नाइंसाफ़ी से परेशान हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को या तो लागू नहीं किया जा रहा है या फिर पात्रों को लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है।  बैठक में मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन (MAKU) की ओर से महामंत्री मंगल तिवारी एवं संगठन मंत्री वीरेंद्र बिंद ने प्रतिभाग किया। MAKU द्वारा असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से रखा गया। MAKU महामंत्री मंगल तिवारी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों से अलग हैं। निर्माण श्रमिकों सहित असंगठित कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनके पंजीकरण, लंबित मामलों के निस्तारण तथा श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मुद्दों को संगठित रूप से सामने लाना और उनकी समस्याओं की पैरवी करना यूनियन की प्राथमिकता है। श्रमिकों की वास्तविक समस्याओं को संगठनात्मक मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। BMS विभाग प्रमुख मिर्जापुर अश्वनी शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 3 जनवरी 2027 को कानपुर में BMS का त्रिवार्षिक अधिवेशन प्रस्तावित है। इसके पूर्व 17 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। BMS जिला मंत्री चंद्रभूषण पांडे ने कहा कि श्रमिक संगठन की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है। उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों से संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार ने की तथा संचालन BMS जिला मंत्री चंद्रभूषण पांडे ने किया।  बैठक में बीएमएस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी एवं कामगार यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों के साथ आगामी संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। उक्त बैठक में भरतीय मजदूर संघ व सम्बद्धता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहें जिन्हे बीएमएस की नीतियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र के निर्माण, राष्ट्रहित को सर्वोपरी मानते हुए मॉ भारती के नारो के जयघोष किए गए। बैठक में मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन की तरफ से संगठन मंत्री वीरेंद्र बिन्द, कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद के अलावा पोस्टल प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार सिंह, एएचएमयूपी अध्यक्ष अतुल ठाकूर, एनएचएम से विमलेश दूबे, संदीप साहनी एमटीएस मिर्जापुर डाक, राहुल यादव जल निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ से आनन्द कसेरा, विनोद यादव, अखिलेश तिवारी, अर्जून पाल, विनोद यादव, सौरभ वर्मा, कमलेश सिंह चौहान ऑटो यूनियन आदि रहे।