ABOUT US



 

  • यूनियन रजिस्टर्ड (ट्रेड यूनियन) है यह अनेक प्रकार के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार/ मजदूर जैसे- 40 प्रकार के भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर, पत्थर खनन, कुटाई, पिसाई मजदूर, मिट्टी- गिट्टी- बालु, मनरेगा मजदूर, दूकानों/ प्रतिष्ठानों/ वर्कशापों/घरों/ठेका पद्दति में काम करने वाले दिहाड़ी मज़दूर के आलावा ऐसे असंगठित क्षेत्र के मजदूर जिन्हे ईएसआई/ पीएफ की सुविधा प्राप्त न हो आदि कुल 45 प्रकार के मजदूरों के अधिकारों, जैसे- मजदूरी, सुरक्षा, सम्मान, सरकारी योजनाओं और उनके कल्याण के लिए मिलकर काम करता है। श्रमिक यूनियन कार्यालय अथवा हमारे ऑनलाईन सदस्यता लेकर हमसे जुड़ सकते हैं और अपनी समस्याओं तथा विचार रखकर यूनियन की परामर्श अथवा कानूनी सहायता ले सकतें हैं।
  •  
  • वर्तमान में यूनियन अध्यक्ष श्री राजेश कुमार दूबे, अधिवक्ता उच्च न्यायालय, इलाहाबाद हैं तथा महामंत्री श्री मंगल तिवारी (शासन द्वारा मान्यता पत्रकार) है। संगठन मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार केवट हैं। रजिस्टर्ड/ प्रधान कार्यालय- सिविल लाईन फतहॉ, मिर्जापुर 231001 है। वर्तमान कार्यक्षेत्र मिर्जापुर मंडल के तीनों जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही है।
  •  
  • यूनियन में कुल पच्चीस (25) कार्यकारिणी सदस्यों में से 08 पदाधिकारी एवं 17 कार्यकारिणी सदस्य हैं। जिनमें 13 साधारण सदस्य (श्रमिक) एवं 12 विशिष्ठ सदस्य (अन्य क्षेत्र-जो अधिवक्ता, शिक्षक, पत्रकार व समाजसेवी हैं) शामिल हैं। इसके आलावा सैकड़ों कामगार सदस्य हैं जो यूनियन को मजबूती प्रदान करते हैं।
  •  
  • Note:  साधारण सदस्यों की सदस्यता शुल्क 130/- (प्रवेश शुल्क व वार्षिक चन्दा सहित) तथा विशिष्ठ सदस्यों की सदस्यता शुल्क 135/-(प्रवेश शुल्क व वार्षिक चन्दा सहित) देय होगी। ऑन लाईन भुगतान प्रक्रिया के तहत अन्य ट्राजेक्शन एवं उसपर लगने वाले जीएसटी शुल्क आवेदक को देय होगी। यूनियन अपने खाते में प्राप्त धन को ही सदस्य से प्राप्त धन मान्य करेगा। यदि वे अतिरिक्त खर्च से बचना चाहे तो निर्धारित शुल्क यूनियन कार्यालय में जाकर जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
कार्यालय समयः 
सोमवार से शुक्रवारः 10 से 05 बजे तक
शनिवार        : 10 से 02 बजे तक
रविवार         : बन्दी